Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 12:56 AM

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोगा पुलिस ने हैरोइन तथा नशीली गोलियों सहित 3 व्यक्तियों को काबू किया। इस संबंध में मिली अग्रिम जानकारी के अनुसार थाना चड़िक के प्रभारी पूर्ण सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार सरताज सिंह जब पुलिस पार्टी सहित कच्चा...
मोगा, (आजाद) : जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोगा पुलिस ने हैरोइन तथा नशीली गोलियों सहित 3 व्यक्तियों को काबू किया। इस संबंध में मिली अग्रिम जानकारी के अनुसार थाना चड़िक के प्रभारी पूर्ण सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार सरताज सिंह जब पुलिस पार्टी सहित कच्चा रास्ता मल्लियांवाला के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर पप्पू सिंह उर्फ रिंकू निवासी प्रीत नगर मोगा को काबू करके उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
इसी तरह थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार रंजीत सिंह गश्त दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी निहाल सिंह वाला को काबू करके 15 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तरह थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर तरसेम सिंह निवासी गांव कमालके मंड को काबू करके उससे 110 नशीली गोलियां बरामद कीं।
सभी कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।