नौजवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

Edited By Mohit,Updated: 14 Jul, 2019 05:46 PM

moga hindi news

मोगा के नजदीकी गांव घल्लकलां निवासी एक नौजवान धर्म सिंह (28) की ओर से मानसिक परेशानी के कारण अपने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव घल्लकलां निवासी एक नौजवान धर्म सिंह (28) की ओर से मानसिक परेशानी के कारण अपने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर के सहायक थानेदार बलविन्द्र सिंह की ओर से मृतक के पिता वीर सिंह के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्म सिंह निवासी गांव घल्लकलां जो ट्रक पर कंडक्टर लगा हुआ था तथा परिवार सहित पिछले 10-12 सालों से कोटकपूरा रह रहे थे। वह दो दिन पहले घर यह कहकर आया कि वह ट्रक के साथ जा रहा था, लेकिन वह अपने गांव घल्लकलां आ पहुंचा। उसने कमरे अंदर जाकर छत वाले पंखे से गले में फंदा डालकर लटक गया तथा आत्महत्या कर ली। जिसका पता उसके चाचा को उस समय लगा, जब वह उनके घर आया। जिस पर उसने धर्म सिंह के पिता को इस बारे बताया। 

उन्होंने कहा कि मृतक नौजवान की मां की पहले मौत हो गई थी, के अलावा काम न मिलने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। जिस कारण उसने आत्महत्या की। जानकारी के अनुसार मृतक धर्म सिंह की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी। सहायक थानेदार बलविन्द्र सिंह ने कहा कि आज लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!