अनपढ़ मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकलवाए 13 लाख रुपए

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2019 12:40 PM

fraud with mother

कलयुगी पुत्र की ओर से अपनी माता के खाते में से 13 लाख रुपए निकलवाने तथा बाद में उसको घर से बाहर निकालने व मकान पर कब्जा करने पर पीड़िता महिला की शिकायत पर थाना निहाल सिंह वाला में उसके सगे पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

निहाल सिंह वाला(बावा/जगसीर): कलयुगी पुत्र की ओर से अपनी माता के खाते में से 13 लाख रुपए निकलवाने तथा बाद में उसको घर से बाहर निकालने व मकान पर कब्जा करने पर पीड़िता महिला की शिकायत पर थाना निहाल सिंह वाला में उसके सगे पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित मनजीत कौर निवासी गांव खोटे ने सब डिवीजन मैजिस्ट्रेट को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह अनपढ़ अंगूठा छाप है। मेरा पति हाकम सिंह पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में बतौर बेलदार नौकरी करता था, जिसकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।

उसने बताया कि पति की मौत के बाद जो जी.पी. फंड तथा पैंशन लाभों की 13 लाख रुपए रकम मिली थी, उसे ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स ब्रांच पत्तो हीरा सिंह में जमा करवा दिया था। मेरे 2 लड़के कर्मजीत सिंह व गुरदेव सिंह बोहड़ा हैं। मेरा बड़ा लड़का कर्मजीत सिंह तकरीबन 10 साल से अलग रह रहा है तथा मेरा दूसरा लड़का गुरदेव सिंह बोहड़ा अपने बच्चों समेत मेरे साथ ही रहता था। मेरे पति की मौत के बाद उसकी पैंशन मेरे नाम लगने के कारण मेरा लड़का गुरदेव सिंह उर्फ बोहड़ा मेरे साथ बैंक में आता-जाता था। मैं अनपढ़ तथा वृद्धावस्था में होने के कारण अक्सर ही अपने लड़के को साथ रखती थी। मेरी पैंशन चालू होने के बाद मेरा उक्त लड़का मेरी सारी की सारी पैंशन की रकम ले लेता था। जब मैं दवाई वगैरह लेने के लिए पैसे मांगती, तो मुझे बुरा-भला कहना शुरू कर देता था।

मैंने इस संबंधी अपने नजदीकी रिश्तेदारों को बताया, तो मेरे लड़के ने मुझे तंग-परेशान करना शुरू कर दिया तथा धक्के मारकर घर से निकाल दिया। मुझे बाद में पता लगा कि मेरे लड़के ने मेरे खाते में पड़े 13 लाख रुपए धोखे से निकलवा लिए हैं और मेरे पति के 8 मरले मकान पर कब्जा कर लिया है। मैंने इस संबंधी गांव की पंचायत को सूचित किया, तो वह मुझे सुपारी देकर जान से मारने की धमकियां देता है। सब डिवीजन मैजिस्ट्रेट ने इस शिकायत की जांच डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह से करवाई, जिन्होंने अपनी जांच के बाद गुरदेव सिंह बोहड़ा पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव खोटे के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!