रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 21 Feb, 2020 02:56 PM

dead body of unknown person found on railway line

विगत रात्रि नेस्ले डेयरी के पास रेलवे लाइन पर जीआरपी को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। ....

मोगा(संजीव): विगत रात्रि नेस्ले डेयरी के पास रेलवे लाइन पर जीआरपी को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जीआरपी के थाना इंचार्ज एएसआई प्यारा लाल ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा रेलवे लाइन पर गश्त के दौरान उन्हें करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का कटा हुआ शव दिखाई दिया। प्रतीत होता है कि इस व्यक्ति की मृत्यु रेलगाड़ी के नीचे आने से हुई है। 

मृतक के शव को समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से 72 घंटे हेतू सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मृतक का परिवार अमेरिका में रहता है तथा यह मोगा के आसपास किसी गांव से संबंधित है। मृतक की जेब से बरामद दस्तावेजों से यह व्यक्ति पढ़ा लिखा लगता है। मृतक ने काले रंग की जैकेट पहनी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!