कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 11:05 AM

a person died after being hit by a car

तेज रफ्तार ऑल्टो कार द्वारा पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारने से उसकी मौके पर ही मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

निहाल सिंह वाला(बावा/जगसीर): तेज रफ्तार ऑल्टो कार द्वारा पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारने से उसकी मौके पर ही मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार गांव मानूके में बाबा सुहेल सिंह दरवेश की जगह पर माथा टेककर पैदल वापस घर जा रहा चमन लाल उर्फ भोला पुत्र संत राम निवासी गांव मानूके निहाल सिंह वाला साइड से जा रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि चमन लाल खेतों में जा गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस सड़क दुर्घटना उपरांत ऑल्टो कार बेकाबू होकर बस स्टैंड के नजदीक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई लेकिन ड्राइवर बाल-बाल बच गया। इस घटना की जांच कर रहे थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र अरुण कुमार के बयानों पर 174 की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!