Edited By Kalash,Updated: 30 Apr, 2024 04:21 PM
पिछले तीन साल से हत्या के प्रयास और आर्म एक्ट के तहत दर्ज केस में भगौड़ा चल रहे दो आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने यू.पी. से काबू किया है।
लुधियाना (राज): पिछले तीन साल से हत्या के प्रयास और आर्म एक्ट के तहत दर्ज केस में भगौड़ा चल रहे दो आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने यू.पी. से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी निर्भय कुमार उर्फ मोनू और सोनू है। दोनों ही आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने अदालत पेश किया और ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के मुताबिक जमालपुरी कालोनी के एच.ई. कालोनी में स्कूटर रिपेयर की दुकान है। उसका मालिक गुरविंदर सिंह है। जोकि मार्च 2021 में अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लग गए थे। एक के बाद एक आरोपियों ने चार गोलियां चलाई थी। जिसमें तीन गोलियां चूक गई थी जबकि एक गोली गुरविंदर के गर्दन के पीछे से होते हुए गुजर गई थी। वह हमले में बाल-बाल बच गया था। जांच में सामने आया था कि गुरविंदर का अपने भाई भूपिंदर सिंह के साथ प्रापर्टी का झगड़ा चल रहा था। उस पर हमला भूपिंदर ने ही करवाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भूपिंदर और अन्य को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ में सामने आया था कि उसने सुपारी देकर भाई पर हमला करवाया था। हमला करने वले आरोपी निर्भय और सोनू थे। जोकि पिछले तीन वर्षों से लगातार फरार चल रहे थे। अदालत ने आरोपियों को भगौड़ा करार दे दिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here