Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 May, 2024 01:29 PM
लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा काबू किया गया है।
लुधियाना, (राज): लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की एक खबर सामने आई है। आरोपियों की पहचान रजिंदर कुमार और रजिंदर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बाइक पर राहगिरों से लूटपाट करते थे। आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल, तेजधार हथियार और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने अब तक कितनी वारदात की हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है।