कैप्टन ने दिया अफसरों को हुक्म, धक्केशाही से जीतो उपचुनाव: बैंस

Edited By Vatika,Updated: 19 Oct, 2019 03:32 PM

simarjeet singh bains

लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दावा किया है कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन की तरफ से लुधियाना समेत दूसरे जिलों के अफसरों को हुक्म दिया गया है कि उपचुनाव धक्के से कांग्रेसी उम्मीदवारों को जिताओ।

लुधियाना(कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दावा किया है कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन की तरफ से लुधियाना समेत दूसरे जिलों के अफसरों को हुक्म दिया गया है कि उपचुनाव धक्के से कांग्रेसी उम्मीदवारों को जिताओ।

विधायक बैंस ने देश के मुख्य चयन अधिकारी समेत पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत भेजते हुए मांग की है कि लुधियाना के डी.सी. समेत दूसरे सरकारी अधिकारियों को तुरंत बदलते हुए इनके स्थानों पर बाहरी राज्यों के अधिकारी नियुक्त किए जाएं तथा विधानसभा हलका दाखा  अद्र्धसैनिक बलों के हवाले किया जाए, मतदान दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाए जिससे राज्यों में पारदर्शी मतदान करवाए जा सकें।

विधायक बैंस ने खुलासा किया कि राज्यों में तैनात अनेक ईमानदार अफसरों ने उनको जानकारी दी है कि राज्य मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सभी सरकारी अधिकारियों को हुक्म दिए हैं कि धक्का करो, वोटरों को डराओ या झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दो या कुछ भी करो पंजाब के सभी उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवारों की जीत यकीनी बनाओ। मतदान वाले दिन और वोटों की संख्या वाले दिन भी कैप्टन सरकार के हथठोका बने अधिकारी धक्का करेंगे परन्तु लोक इंसाफ पार्टी हर हाल में धक्का बर्दाश्त नहीं करेगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!