Edited By Kalash,Updated: 17 May, 2025 05:14 PM

थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादन हत्या का मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता देशराज वासी शक्ति विहार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका लड़का राहुल चौधरी उम्र 23 साल अपनी स्कूटी पर जालंधर बाईपास की तरफ जा रहा था।
इस दौरान पीछे से किसी अज्ञात चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here