Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2024 05:59 PM
नशे के सौदागरों को समाज में बुराई फैलाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
लुधियाना (जगरूप) : नशे के सौदागरों को समाज में बुराई फैलाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मोती नगर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के सिलसिले में एम संस रिजॉर्ट कट मोती नगर पर मौजूद थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अपने ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है। चूंकि पुलिस की सूचना विश्वसनीय थी, इसलिए पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए सप्लाई देने जा रहे सागर पुत्र सुखराम पाल, गली नंबर 6, सुभाष नगर, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here