पंजाब में आधी रात को बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी PRTC की बस पलटी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Oct, 2024 12:16 AM

road accident in bhawanigarh

संगरूर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास एक पी.आर.टी.सी. की बस पलट गई है, जिसमें करीब 15 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

भवानीगढ़ (कांसल) : संगरूर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास एक पी.आर.टी.सी. की बस पलट गई है, जिसमें करीब 20 से 21 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, यह बस पटियाला से बठिंडा जा रही थी, हादसे के वक्त इसमें करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें 20 से 21 सवारियां बुरी तरह से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस जब पास के हनी ढाबे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर एक टैंकर आ गया, जिससे टक्कर से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!