पाकिस्तान से लाई गई 5.65 करोड़ की हैरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 17 Mar, 2019 04:21 PM

police arrest 4 with heroin

स्पैशल टास्क फोर्स की टीम ने अलग-अलग मामलों में 4 नशा तस्करों को 1 किलो130 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

लुधियाना(स.ह.): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 अलग-अलग मामलों में 5 करोड़ 65 लाख की हैरोइन के साथ 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा व एस.टी.एफ. लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह रीहल ने बताया कि पहले मामले में पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि फिरोजपुर से 2 नशा तस्कर थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन आते इलाके में हैरोइन की बड़ी खेप लेकर अपने ग्राहकों को सप्लाई करने आ रहे हैं।

पुलिस ने स्लिप रोड प्रताप चौक के पास स्पैशल नाकाबंदी की तो सामने से एक बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिनकी तलाशी दौरान 1 किलो 30 ग्राम हैरोइन बरामद की गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह (36) पुत्र हुकम सिंह वासी गांव मंडी छुरीमार मक्खू व पलविंन्द्र सिंह (31) पुत्र अनूप सिंह वासी गांव पीरखां फिरोजपुर के रूप में की गई जिनके खिलाफ थाना डिवीजन नं. 6 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वकील के पास मुंशी था पलविन्द्र, नशा पूर्ति के लिए बना तस्कर
हरबंस सिंह रीहल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से कुलदीप सिंह पर पहले भी 2 मामले दर्ज हैं, जबकि पलविन्द्र फिरोजपुर में एक वकील के पास मुंशी का काम करता था। दोनों की आपस में जान-पहचान होने के बाद दोनों ने मिलकर नशे का कारोबार शुरू कर दिया। दोनों आरोपी खुद भी नशा करने के आदी हैं जिससे दोनों की नशे की जरूरत भी पूरी हो जाती थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर उनके अन्य साथियों के बारे में भी जांच की जाएगी।

पाकिस्तानी तस्करों से सप्लाई लेने वाला छिंदा भी किया नामजद
ए.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एक किलो 30 ग्राम हैरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों कुलदीप सिंह व पलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह यह नशे की खेप बार्डर इलाके में रहने वाले सुरिंद्र सिंह छिन्दा नामक नशा तस्कर से खरीद कर लाए हैं जो इस नशे को पाकिस्तान के साथ लगते बार्डर एरिया से पाकिस्तान के तस्करों से यहां पर मंगवाता है।  सुरिंद्र छिन्दा को भी उस मामले में नामजद किया गया है। दोनों आरोपी पिछले 2 साल से मिलकर नशा बेचने का काम कर रहे हैं जो लुधियाना, मोगा, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला आदि जगहों पर नशे की सप्लाई करते थे। 

जोधेवाल के सन्नी से हैरोइन लाए थे गोबिन्द व राहुल
दूसरे मामले में पुलिस ने 50 लाख की हैरोइन के साथ गोबिन्द (26) पुत्र मक्खन सिंह निवासी न्यू शक्ति नगर व राहुल (24) पुत्र हैप्पी मग्गो निवासी सुभाष नगर जोधेवाल को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों एक्टिवा पर हैरोइन की खेप लेकर अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वे यह खेप सन्नी नामक व्यक्ति जो जोधेवाल के इलाके में रहता है, से सस्ते दाम में खरीद कर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टिब्बा में मामला दर्ज किया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!