Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2024 12:36 PM
शहर में देर रात किचलू नगर स्थित एबिस होटल मार्केट के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।
लुधियाना (राज) : शहर में देर रात किचलू नगर स्थित एबिस होटल मार्केट के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुल 6 राउंड फायर किए। इस घटना में लोगों के इक्ट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कुछ खोल भी बरामद हुए है, जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।