Edited By Kamini,Updated: 26 Apr, 2024 09:34 PM
थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (अनिल) : थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते थाना प्रभारी जैदीप जाखड़ ने बताया कि पुलिस को प्रीति पत्नी धर्मेंद्र दुबे निवासी लक्ष्मी नगर गांव कासाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने घर में एकेली थी और उसी दौरान उनकी कालोनी का रहने वाला युवक प्रकाश दुबे उर्फ राहुल पुत्र राजधर दुबे उसके घर के अंदर आ गया और उसे गंदे इशारे करने लगा जब महिला ने उसे ऐसा करने से रोका तो उक्त युवक ने उसकी बाजू पकड़ ली और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद महिला ने उससे हाथ छुड़ाकर नीचे आ गई और उसके बाद उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकिया देता वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी युवक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here