लुधियाना का दोहता दिल्ली में बना विधायक

Edited By Vaneet,Updated: 13 Feb, 2020 03:30 PM

ludhiana son becomes delhi mla

दिल्ली विधान सभा के चयन नतीजे ‘आप’ की झोली में आए हैं परन्तु इस बार दिल्ली के चयन नती...

लुधियाना(मुल्लांपुरी): दिल्ली विधान सभा के चुनाव नतीजे ‘आप’ की झोली में आए हैं परन्तु इस बार दिल्ली के चुनाव नतीजों में एक नौजवान जरनैल सिंह तिलक नगर से 28 हजार से अधिक वोटों पर राजीव बब्बर को हरा कर विधान सभा में पहुंचा है। पता लगा है कि वह लुधियाना में बैठे एक कांग्रेसी परिवार का अति नजदीकी रिश्तेदार बताया जा रहा है। 

उस की माता लुधियाना से थी और लुधियाना के मॉडल टाऊन में कांग्रेस परिवार के साथ गहरी रिश्तेदारी है और यह विजेता उम्मीदवार उसका लखते जिगर है। लुधियाना का दोहता दिल्ली विधान सभा में पहुंच गया है। उसके साथ एक और सिख उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी भी विजयी रहा। अब देखते हैं कि इनमें से मंत्री कौन बनता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!