Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2024 03:41 PM
बर्गर लेने गई बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बचन लाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
लुधियाना (राज) : बर्गर लेने गई बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बर्गर बेचने वाले ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की। बच्चियों ने घर आकर अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने पीड़ित बच्चियों के पिता की शिकायत पर आरोपी बचन लाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 बेटियां है। एक 10 साल की और दूसरी 9 साल की है। दोनों बच्चियां घर के नजदीक ही आरोपी बचन लाल के पास बर्गर लेने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटियों के साथ अश्लील हरकतें की। जब बच्चियां घर आई तो उन्होने सारी घटना के बारे में बताया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here