Edited By Radhika Salwan,Updated: 28 May, 2024 02:17 PM
चुनावों के चलते देश का माहौल काफी गर्माया हुआ है।
लुधियाना, (स्याल): चुनावों के चलते देश का माहौल काफी गर्माया हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, नेताओं के प्रचार बढ़ते जा रहे हैं और जनता का दिल सहमा जा रहा है। इसी के चलते, चुनावों को मद्देनजर रखते हुए पंजाब जेल विभाग द्वारा कैदियों/ हवालातियों की परिजनों से मुलाकात बंद कर दी गई है।
आपको बता दें कि चुनावों को अहम देखते हुए कैदियों और हवालातियों का उनके परिवार वालों से मिलना-जुलना बंद करवा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने मुलाकातें 29 मई 2024 से लेकर 1 जून 2024 तक बंद करवा दी हैं। ए.डी.जी.पी (जेल) द्वारा पंजाब की जेल के सुपरीटेंडेंटो को निर्देश जारी किए गए हैं।