Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 May, 2024 01:14 PM
लुधियाना से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है।
लुधियाना, (राज): लुधियाना से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित महिला से लाखों रुपयों की ठगी की गई है। पीड़िता की पहचान मोनिका भारती के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार ठगों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि महिला के खिलाफ शिकायत आई है। इसी के चलते महिला से 68.80 लाख रुपए ठग लिए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।