Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2024 06:48 PM
आरोपियों की पहचान अरजिंदर सिंह निवासी राजगुरु नगर, गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह, अश्विनी जोली निवासी दुर्गापुरी हैबोवाल और रमनदीप कौर निवासी गांव सुनेत के रुप में हुई है।
लुधियाना (ऋषि): जाली दस्तावेजों के सहारे डाक्टर के प्लाट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर सोफत के प्लाट पर कब्जे का प्रयास करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अरजिंदर सिंह निवासी राजगुरु नगर, गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह, अश्विनी जोली निवासी दुर्गापुरी हैबोवाल और रमनदीप कौर निवासी गांव सुनेत के रुप में हुई है।
पुलिस को 11 दिसंबर 2023 को दी शिकायत में डाक्टर सुमित सोफत निवासी हीरा सिंह रोड़ ने बताया कि उनका एक 3 कनाल, 18 मरले का प्लाट गांव सुनेत में है। जो उसकी पत्नी समिता बेदी के नाम पर है। उक्त आरोपियों ने एक साथ मिलकर जगह के जाली दस्तावेज तैयार कर प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here