Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 12:24 PM
जिले के अधीन आते नीम पहाड़ी धार ब्लाक के गांव दुखनियाली में एक विवाहिता (28) को दहेज के दानव ने निगल लिया। दहेज उत्पीडऩ से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान शांति पत्नी बिट्टू के रूप में हुई है।
पठानकोट/धारकलां (शारदा, आदित्य, कंवल): जिले के अधीन आते नीम पहाड़ी धार ब्लाक के गांव दुखनियाली में एक विवाहिता (28) को दहेज के दानव ने निगल लिया। दहेज उत्पीडऩ से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान शांति पत्नी बिट्टू के रूप में हुई है।
मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका जीजा लम्बे समय से उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। वह कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट कर चुका था। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी पति बिट्टू के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई आरम्भ कर दी है। आरोपी पति फिलहाल फरार बताया जाता है जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।