पतंग लूटते समय बच्चे को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Edited By Vatika,Updated: 14 Jan, 2020 09:32 AM

the vehicle collided with the child while robbing the kite died

शहर के जी.टी. रोड के पास पतंग लूटते हुए एक बच्चे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप में घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

दोराहा(सूद): शहर के जी.टी. रोड के पास पतंग लूटते हुए एक बच्चे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप में घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान निखिल पुत्र अरशान निवासी दोराहा के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार लोहड़ी के मौके पर होने वाली पतंगबाजी के चलते 12 साल का निखिल पतंग लूटता हुआ शहर के जी.टी. रोड के पास पहुंच गया। इस दौरान किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, परन्तु उपचार के दौरान अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!