Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 02:48 PM

आम आदमी पार्टी की तरफ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और विधायक कंवर संधू को पार्टी से निष्कासित करने से समूचे पंजाब समेत खन्ना में भी राजसी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
खन्ना(कमल): आम आदमी पार्टी की तरफ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और विधायक कंवर संधू को पार्टी से निष्कासित करने से समूचे पंजाब समेत खन्ना में भी राजसी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
इस सम्बन्धित आज खैहरा समर्थकों ने विशेष मीटिंग करके पार्टी के उक्त फैसले का सख्त विरोध किया। इस मौके पर पार्टी के खन्ना शहरी प्रधान मलकीत सिंह मीता, राम सिंह हौल जिला उप-प्रधान देहाती, भुपिन्द्र सिंह सरां ज्वाइंट सचिव और डा. गुरिन्दर सिंह महासचिव ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए ऐलान किया कि यदि पार्टी ने अपना फैसला वापस न लिया तो वह पार्टी की मैंबरशिप भी छोड़ देंगे।
इस मौके पर बोलते खैहरा समर्थकों ने कहा कि पार्टी के दिल्ली में बैठे नेता पंजाब के प्रति गंभीर नहीं हैं और खैहरा ने हमेशा ही पंजाब के हितों की बात की है जबकि पार्टी कीलीडरशिप ने पंजाब के हितों की कभी भी बात न करके लोक मुद्दों से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि वह सुखपाल सिंह खैहरा की तरफ से पंजाब के लोगों के लिए लिए गए स्टैंड का समर्थन करते हैं और हमेशा उनके कंधा से कंधा लगा कर चलेंगे।