Punjab: नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2023 09:44 PM

punjab 22 year old youth dies of drug overdose

पायल में चिट्टे की ओवरडोज से एक और 22 वर्षीय युवक की गत सांय दर्दनाक मौत हो गई।

पायल (विनायक): पायल में चिट्टे की ओवरडोज से एक और 22 वर्षीय युवक की गत सांय दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ नंदी पुत्र कश्मीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 पायल के रूप में हुई है। गौरतलब है कि यह युवक गांवों में सब्जी की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ नंदी पिछले कई सालों से नशे का आदी था, जिसका नशा छुड़ाने के लिए उन्होंने कई प्रयास किए। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके घर एक बच्ची का जन्म हुआ था। लेकिन गुरप्रीत सिंह उर्फ नंदी की नशे की बुरी आदत के चलते उसकी पत्नी करीब 4 माह पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!