जेल के अंदर नौजवान की मौत का मामला: परिजनों ने शव को सड़क के बीच रख किया प्रदर्शन

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2019 10:13 AM

protest against punjab government

नशे के मामले में लुधियाना सैंट्रल जेल में इलाज के दौरान गांव चौंता के सनी कुमार की मौत के बाद आज पारिवारिक सदस्यों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

खन्ना(सुनील): नशे के मामले में लुधियाना सैंट्रल जेल में इलाज के दौरान गांव चौंता के सनी कुमार की मौत के बाद आज पारिवारिक सदस्यों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

इस मौके परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से इंसाफ की मांग की। परिजनों के अनुसार उनके बेटे पर झूठा पर्चा दर्ज किया गया था, जब तक झूठा पर्चा दर्ज करवाने वालों पर पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर लुधियाना के ए.डी.सी.पी. अजिंद्र सिंह, ए.सी.पी. हरजिंद्र सिंह व एस.एच.ओ. डी.पी. सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे।

 पुलिस ने परिवार को मनाने की कोशिशें करते लिखित रूप में पुलिस को शिकायत देने की बात कही। इस उपरांत धरना शाम को मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा देने के बाद समाप्त किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार यदि किसी पुलिस कर्मचारी ने झूठा पर्चा दर्ज किया हुआ होगा तो उसके खिलाफ 4 दिनों में कानूनी कार्रवाई होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!