खन्ना के नाम चर्चा घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2019 10:43 AM

naam charcha dera sacha sauda

डेरा प्रेमी महेन्द्रपाल बिट्टू की जेल में हुई हत्या के बाद जहां समूचे पंजाब में हाई अलर्ट किया गया है, इसी के अंतर्गत खन्ना स्थित डेरा सच्चा सौदा के गांव मलकपुर के नजदीक नाम चर्चा घर के बाहर खन्ना पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आज...

खन्ना(कमल): डेरा प्रेमी महेन्द्रपाल बिट्टू की जेल में हुई हत्या के बाद जहां समूचे पंजाब में हाई अलर्ट किया गया है, इसी के अंतर्गत खन्ना स्थित डेरा सच्चा सौदा के गांव मलकपुर के नजदीक नाम चर्चा घर के बाहर खन्ना पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आज दूसरे दिन भी डेरों के अंदर और बाहर पुलिस तैनात रही।

इस तरह पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों पर जिले भर में सुरक्षा पुलिस टुकडिय़ों द्वारा, इलाकों की मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशनों और दूसरे स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर तीखी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस जिला खन्ना के एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह, एस.पी.(एच.) बलविन्द्र सिंह भीखी, डी.एस.पी. खन्ना दीपक राय, थाना सदर खन्ना के एस.एच.ओ. इंस. बलजिन्द्र सिंह, थाना सिटी खन्ना-2 के एस.एच.ओ. इंस. गुरमेल सिंह द्वारा भी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

इसी तरह ही जहां पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते गांव मलकपुर नाम चर्चा घर में सुरक्षा बल तैनात हैं, वहीं जिले अधीन पड़ते जगेड़ा पुल समीप पोहीड़ के नाम चर्चा घर के बाहर भी पुलिस पार्टी सुरक्षा के तौर पर तैनात की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा जारी अलर्ट दौरान हर जगह पर नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!