Edited By bharti,Updated: 14 Sep, 2018 04:14 PM
खन्ना पुलिस की तरफ से शुक्रवार को 2 किलो अफ़ीम समेत 2लोगों को किया काबू गया है, यह लोग ...
खन्ना (बिपन): खन्ना पुलिस की तरफ से शुक्रवार को 2 किलों अफीम समेत 2 लोगों को काबू किया गया है। तस्कर यह अफीम उतर प्रदेश (यू.पी.) से लेकर पंजाब में बेचते थे।
खन्ना पुलिस के एस.पी.जसवीर सिंह ने जानकारी देते बताया कि खन्ना पुलिस ने परिसटान मॉल के पास हाइवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दो व्यक्ति बेलोरो गाड़ी से मंड़ी गोबिंदगड़ साइड से खन्ना की तरफ आ रहे थे जब पुलिस ने दोनों को रोक कर चैकिंग की तो उनके पास से 2 किलो अफीम बरामद हुई। दोषियों की पहचान रविंदर यादव और अनीश सफोके के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस की तरफ से आगे की कारवाई की जी रही है।