प्रदेश कांग्रेस ने जिला प्रधान को दिया झटका

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2019 02:49 PM

khanna congress leadership

प्रदेश कांग्रेस ने जिला प्रधान सुखदीप किशनगढ़ को बड़ा झटका देते उनकी तरफ से की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है, जिससे कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है।

खन्ना(कमल): प्रदेश कांग्रेस ने जिला प्रधान सुखदीप किशनगढ़ को बड़ा झटका देते उनकी तरफ से की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है, जिससे कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है।

आज महासचिव इंचार्ज पंजाब प्रदेश कांग्रेस संदीप सिंह संधू द्वारा जिला कांग्रेस प्रधान सुखदीप सिंह को इस संबंधी एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा कि पार्टी के दफ्तर सैक्टर 15 चंडीगढ़ में एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसके अनुसार आपकी तरफ से जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। जिला कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों की नियुक्ति करने से पहले प्रदेश प्रधान से प्रवानगी लेनी होती है, जोकि आपकी तरफ से नहीं ली गई। पार्टी प्रधान की प्रवानगी से बिना नियुक्ति पत्र जारी करना अनुशासनहीनता है। जो कोई भी नियुक्तियां आपकी तरफ से पार्टी की प्रधान की प्रवानगी के बिना की गई हैं, वह तुरंत प्रभाव से रद्द की जाती हैं। आपजी को अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिनों का समय दिया जाता है। क्यों न आपके विरुद्ध पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करके अनुशासनी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश प्रधान और राहुल गांधी को मिलकर व लिखित रूप में रखेंंगे अपना पक्ष
सुखदीप सिंह किशनगढ़ ने कहा कि उन्होंने जिला प्रधान होने के नाते यह नियुक्तियां की थीं। बाकी पंजाब कांग्रेस के प्रधान और राहुल गांधी को मिल कर और लिखित रूप में भी जानकारी दंूगा। मैंने कोई भी काम अनुशासन का उल्लंघन करके नहीं किया है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!