नाइजीरियन 300 ग्राम हैरोइन समेत काबू

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2018 09:55 AM

heroin recovered

खन्ना पुलिस की तरफ से नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत जिले के मेन हाईटैक नाके से विदेशी नाइजीरियन नागरिक से 300 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया गया है। आज प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते एस.एस.पी....

खन्ना (कमल): खन्ना पुलिस की तरफ से नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत जिले के मेन हाईटैक नाके से विदेशी नाइजीरियन नागरिक से 300 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया गया है। आज प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते एस.एस.पी. खन्ना ने बताया कि पुलिस ने अब तक 12 विदेशी नागरिकों से 4 किलो 800 ग्राम हैरोइन, 47 ग्राम कोकीन, 18 ग्राम आईस ड्रग और 15 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया है।
  
एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि एस.पी. (डी.) जसवीर सिंह, डी.एस.पी. (डी) खन्ना जगविन्दर सिंह चीमा, डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह शेतरा, थाना समराला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनजीत सिंह, थानेदार करनवीर सिंह और सहायक थानेदार तरविन्दर कुमार बेदी जब चैकिंग दौरान समेत पुलिस पार्टी नीलों पुल समराला में उपस्थित थे तो चंडीगढ़ की तरफ से आए वाहन से उतरा एक काले रंग का व्यक्ति गांव नीलो खुर्द की ओर तेजी से जा रहा था। 

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोक कर जब उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम ओबीजी चीको मेज पुत्र चीको मेज निवासी नाइजीरिया हाल निवासी फेज-3, ओम विहार, उत्तम नगर दिल्ली बताया। पुलिस पार्टी और डी.एस.पी. (डी.) जगविन्दर सिंह चीमा की तरफ से तलाशी लेने पर उससे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थाना समराला की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी
 से पूछताछ की जा रही है, जिससे अहम खुलासे होने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!