विदेश भेजने के नाम पर ठगे 18 लाख

Edited By Vatika,Updated: 10 Jan, 2020 04:36 PM

fraud case

कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी करने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बठिंडा(सुखविन्द्र): कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी करने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार गुरदीप सिंह वासी हनुमानगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका नाती दविंद्र सिंह वासी दौलतपुरा विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात बख्शो देवी वासी जालंधर, राजवीर सिंह के साथ हुई।

मुलाकात दौरान आरोपियों ने 2 अन्य लोगों के बारे में उसे बताया था। इन लोगों ने 18 लाख रुपए में उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया था। उनकी बातों में आकर दविंद्र सिंह ने आरोपियों को पैसे दे दिए परन्तु आरोपियों ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 अज्ञात सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!