Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2019 09:33 AM
पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते गांव गोह में संदिग्ध हालातों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (28) पुत्र साधू सिंह निवासी गोह के तौर पर हुई। उसकी लाश पंखे से लटकती मिली, लेकिन ठोडी पर गंभीर चोट से वहां बिखरे खून तथा खून से...
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते गांव गोह में संदिग्ध हालातों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (28) पुत्र साधू सिंह निवासी गोह के तौर पर हुई। उसकी लाश पंखे से लटकती मिली, लेकिन ठोडी पर गंभीर चोट से वहां बिखरे खून तथा खून से भीगे कपड़ों ने खुदकुशी पर सवाल खड़े कर दिए।
मामले संबंधी स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतक युवक जसवीर सिंह के परिजनों ने बताया कि मृतक जसवीर सिंह पशुओं का व्यापार करता था और पशु मंडियों में जाकर खरीद फरोख्त का काम करता था। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह की करीब 6 साल पहले ही शादी हुई थी और वह 2 बच्चों का पिता है जिसमें एक बेटी (5) जबकि लड़के की उम्र महज (2) साल है। परिजनों के अनुसार जसवीर की पत्नी बच्चों की छुट्टियां होने के चलते करीब चार दिन पहले ही अपने मायके गई थी।
परिजनों ने बताया कि जसवीर के मामा का लड़का सतनाम जोकि उन्हीं के पास ही रहता है। रोजाना की ही तरह वह सुबह जसवीर के कमरे में उसे चाय पूछने के लिए गया। उसने कमरे में देखा कि जसवीर का शव छत पर लगी हुक के साथ झूल रहा है। जिस पर उसने अन्य परिजनों को तथा पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस के ए.एस.आई. रघुवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस द्वारा 174 की कारवाई की गई है।