सास ने पूर्व विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप

Edited By Vatika,Updated: 18 Oct, 2019 11:13 AM

beaten former mla

पाकिस्तान से आए पूर्व विधायक बलदेव कुमार जहां पाकिस्तान में अपनी जान को खतरा बता रहे हैं, वहीं अब बलदेव की सास तथा पत्नी ने उससे खतरा बताया है।

खन्ना: पाकिस्तान से आए पूर्व विधायक बलदेव कुमार जहां पाकिस्तान में अपनी जान को खतरा बता रहे हैं, वहीं अब बलदेव की सास तथा पत्नी ने उससे खतरा बताया है। यही नहीं बलदेव की शिकायत 112 नंबर पर की गई जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। एस.एच.ओ. थाना सिटी-1 कुलजिंदर सिंह ने बलदेव को चेतावनी देकर छोड़ा और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बलदेव की सास ’योति सेठी ने कहा कि उसका दामाद बिना किसी कारण के उसे व उसकी बेटी को तंग परेशान करता रहता है और झगड़ा करता रहता है। जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। यहां तक की सास तथा पत्नी ने बलदेव कुमार के भारत आने को भी स्टंट करार दिया। एस.एच.ओ. कुलजिंदर सिंह ने बलदेव कुमार को चेतावनी देकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। 


क्या कहना है बलदेव कुमार का
बलदेव कुमार ने कहा कि कोई भी काम नहीं मिल रहा और उसकी पत्नी अपनी मां के साथ रहती है, उसका वीजा 12 नवम्बर को खत्म हो रहा है। उसकी पत्नी भावना ने कहा कि वह भारत में ही रहना चाहती है पाकिस्तान में नहीं। इस बात को लेकर घर में झगड़ा रहता है। उसने कभी मारपीट नहीं की। न ही उसने भारत आकर कोई स्टंट किया है। उस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। 

क्या कहना है एस.एच.ओ. का 
एस.एच.ओ. कुलजिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया था। बलदेव कुमार को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में कानून को हाथ में लिया तो कार्रवाई होगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!