लोहे की भरी पाइपों से टकराया कैंटर, 2 की मौत

Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2019 10:56 AM

accident 2 died

जी.टी. रोड पर स्थित एक दर्दनाक हादसे में 2 की मौत तथा 1 के गंभीर होने का समाचार मिला है।

खन्ना: जी.टी. रोड पर स्थित एक दर्दनाक हादसे में 2 की मौत तथा 1 के गंभीर होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार संदीप सिंह निवासी पायल क्लीनर गेजी के साथ मोहाली से गाड़ी खाली कर वापस पायल की ओर आ रहे थे, कि रास्ते में कैंटर लोहे की पाइपों से भरी ट्राली के पीछे जा टकराया।

हादसे में ट्राली पर बैठे राकेश कुमार (45) निवासी संगतपुरा और कैंटर के क्लीनर गेजी (19) निवासी पायल की मौत हो गई। वहीं कैंटर के चालक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले सरकारी अस्पताल और बाद में चंडीगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी 2 थाना से सहायक थानेदार जगदेव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर हादसे की जांच कर रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!