नाबालिगा को दिया शादी का झांसा, दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती

Edited By swetha,Updated: 22 Sep, 2019 09:10 AM

rape case

एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार 6 महीने तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366ए, 376, 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है

कपूरथला(भूषण): एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार 6 महीने तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366ए, 376, 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में छापामारी का दौर जारी है। 

जानकारी अनुसार नजदीकी गांव से संबंधित एक लड़की ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नाबालिग है, उसे विशाल पुत्र सतनाम सिंह निवासी सिधवां दोनां ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उसे बरगला कर अगवा करने के बाद अपने साथ ले गया। उसने 6 महीने तक अपने पास रखकर लगातार दुष्कर्म का शिकार बनाया, जिस कारण वह अब गर्भवती हो गई है। जब उसने उक्त आरोपी विशाल को शादी करवाने को कहा तो उसने मारपीट कर उसे निकाल दिया। इस पर उसने न्याय के लिए थाना सदर कपूरथला की पुलिस के पास गुहार लगाई। इस दौरान जब एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर गुरदयाल सिंह ने मामले की जांच करवाई तो जांच के दौरान आरोपी विशाल पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव सिधवां दोनां के खिलाफ लगे सभी आरोप सही साबित हुए, जिसके आधार पर पीड़ित लडकी का मैडीकल करवा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!