जिला पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाई मुहिम, 11 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 11 Jan, 2020 10:18 AM

district police launched campaign against drug smugglers arrested 11 persons

सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला सतिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने गांव डोगरांवाल में छापामारी दौरान 11 व्यक्तियों को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, नशीले टीके, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कार्पियो गाड़ी सहित काबू किया है।

कपूरथला(महाजन): सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला सतिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों अनुसार चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने गांव डोगरांवाल में छापामारी दौरान 11 व्यक्तियों को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, नशीले टीके, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कार्पियो गाड़ी सहित काबू किया है।एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव डोगरांवाल में स्पैशल नाकाबंदी की हुई थी। किसी मुखबिर ने सूचना दी कि  गांव डोगरांवाल के कुछ व्यक्ति बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा करते हैं।

पुलिस पार्टी ने छापामारी करके बूआ सिंह पुत्र अजीत सिंह, गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू पुत्र बूआ सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ डाक्टर पुत्र बूआ सिंह, राजविन्द्र सिंह पुत्र बूआ सिंह, मनजिन्द्र कौर पत्नी गगनदीप सिंह, सतनाम सिंह उर्फ तोता पुत्र दरबारा सिंह उर्फ बारू, स्वर्ण सिंह पुत्र गज्जन सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र शेर सिंह उर्फ साई, परमजीत सिंह उर्फ गब्बर पुत्र नानक सिंह, बलदेव सिंह पुत्र नानक सिंह, सुखचैन सिंह पुत्र दलबीर सिंह उर्फ सरदारी उर्फ दारी सभी निवासी गांव डोगरांवाल थाना सुभानपुर जिला कपूरथला को गिरफ्तार करके मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों से एक किलो  882 ग्राम नशीला पदार्थ, 37 नशीले टीके, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर मार्का पल्सर, एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध मुहिम भविष्य में इसी तरह जारी रहेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!