'AAP' को एक और झटका, जिला प्रधान सज्जन सिंह चीमा अकाली दल में शामिल

Edited By Vaneet,Updated: 27 Apr, 2019 05:32 PM

district head sajjan singh cheema joins akali dal

आम आदमी पार्टी के जिला कपूरथला के प्रधान अर्जुन अवार्डी रिटायर्ड एस.पी. सज्जन सिंह चीमा आज आप को अलविदा कह कर ...

सुल्तानपुर लोधी(सुरिन्दर सिंह सोढी): आम आदमी पार्टी के जिला कपूरथला के प्रधान अर्जुन अवार्डी रिटायर्ड एस.पी. सज्जन सिंह चीमा आज आप को अलविदा कह कर अपने समूह साथी समेत सुखबीर बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। 

बता दें कि सज्जन सिंह चीमा पिछले विधानसभा चुनाव समय आप के हलका सुल्तानपुर लोधी से उम्मीदवार थे। इस समय शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और जनरल सचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिरोपा देकर चीमा को अकाली दल में शामिल करने का ऐलान किया और आशा प्रकट की कि हलका सुल्तानपुर लोधी के वर्कर अब हलका खडूर साहब से उम्मीदवार बीबी जगीर कौर को 20 हजार वोटों के फर्क के साथ जिताएंगे। 

इस समय ब्लॉक समिति मैंबर नरिन्दर सिंह, डॉक्टर बलविन्दर सिंह और अन्य सैंकड़ों आप वर्कर अकाली दल में शामिल हुए। जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले मानसा से विधायक नाजर सिंह मंशाहिया भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!