550वें प्रकाश पर्व: मुख्यमंत्री के चीफ सैक्रेटरी ने तैयारियों के बारे में विशेष मीटिंग की

Edited By Vaneet,Updated: 03 Jun, 2019 07:59 PM

chief minister of punjab suresh kumar

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव मौके सुल्तानपुर लोधी में आयोजित किए जाने वाले समारोह की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री पंजाब...

सुल्तानपुर लोधी(सोढ़ी): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव मौके सुल्तानपुर लोधी में आयोजित किए जाने वाले समारोह की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री पंजाब के चीफ सैक्रेटरी सुरेश कुमार, तेजबीर सिंह प्रमुख सचिव, गुरकिरत कृपाल सिंह विशेष प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री पंजाब) की ओर से सभी विभागों के प्रमुखों के साथ मार्केट कमेटी की मीटिंग हाल में विशेष मीटिंग की गई और चल रहे विकास प्रोजैक्टों का जायजा लिया गया। 

इस समय क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा भी विशेष तौर पर मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग में सुल्तानपुर लोधी के साथ संबंधित कई अन्य विकास प्रोजैक्टों को मौके पर ही मंजूरी दी गई और समूह विभागों के अधिकारियों को काम में ओर तेजी लाने के आदेश दिए गए, ताकि सभी विकास प्रोजैक्ट सभी तय समय में संपन्न हो पाए। मुख्य सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बड़े समारोह में पूरी दुनियां भर से संगत ने आना है, जिसके लिए सभी प्रबंध मुकम्मल किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर इंजी. डी.पी.एस खरबंदा, एस.डी.एम. नवनीत कौर बल्ल, मार्केट कमेटी सचिव जत्थे. जुगराजपाल सिंह साही आदि ने भी शिरकत की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!