Edited By Kalash,Updated: 19 Apr, 2026 11:48 AM

पुंछ में 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुंछ (धनुज): जम्मू-कश्मीर के पुंछ से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुंछ में 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पुंछ द्वारा पत्र जारी कर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।
इसमें पत्र में कहा गया है कि इस मॉक ड्रिल की प्रभावशाली प्लानिंग, तैयारी और संचालन को यकीनी बनाने के लिए सिविल डिफेंस अधिकारियों और अन्य लाईन विभागों से तालमेल किया जाए। इसके साथ ही कहा गया है कि जनतक जागरुकता, लॉजिस्टिक्स और अन्य हिस्सेदारों से तालमेल समेत जरूरी प्रबंध पहले यकीनी बनाए जाएं। साथ ही ऑफिस में एक्शन टेकन रिपोर्ट भी जमा करवाने के लिए कहा गया है ताकि उसे आगे हायर अथॉरिटीज को भेजा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here