नौजवान ने जहरीली दवाई खाकर श्मशानघाट में की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2019 10:29 AM

youth commits suicide in crematorium

गांव राजगोमाल के श्मशानघाट में एक 20 वर्षीय नौजवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

गोराया(स.ह.): गांव राजगोमाल के श्मशानघाट में एक 20 वर्षीय नौजवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव की जानकारी गांव वासियों ने तुरंत रुड़का कलां चौकी इंचार्ज गुरशरण सिंह व एस.एच.ओ. गोराया केवल सिंह को दी। वहीं पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और शव की जांच करने पर जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान अमित कलसी पुत्र कश्मीर लाल वासी तलवंडी जट्टां थाना बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर के तौर पर हुई है। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है।

चौकी इंचार्ज गुरशरण सिंह ने बताया कि मौके पर मृतक युवक अमित कलसी का बड़ा भाई नवदीप कलसी पहुंचा जिसने बताया कि 2 दिन पहले अमित घर से बाइक पर आया था, जो हलवाई का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तौर पर बेरोजगार होने के कारण परेशान चल रहा था। इसी के चलते जहरीली दवाई खाकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने अमित के भाई नवदीप के बयानों पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!