आवारा खूंखार कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला प्रवासी मजदूर

Edited By swetha,Updated: 20 Jul, 2019 08:38 AM

stray dogs

नगर कौंसिल भोगपुर के आवारा पशुओं और खूंखार कुत्तों को संभालने में नाकाम रहने का खमियाजा एक मजदूर वरिन्द्र सिंह को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ा है। गत रात भोगपुर शहर के वार्ड नं.-4 के रूप नगर मोहल्ला निवासी एक प्रवासी मजदूर को आवारा खूंखार कुत्तों ने...

भोगपुर(सूरी): नगर कौंसिल भोगपुर के आवारा पशुओं और खूंखार कुत्तों को संभालने में नाकाम रहने का खमियाजा एक मजदूर वरिन्द्र सिंह को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ा है। गत रात भोगपुर शहर के वार्ड नं.-4 के रूप नगर मोहल्ला निवासी एक प्रवासी मजदूर को आवारा खूंखार कुत्तों ने घेर लिया और फिर नोच-नोच कर मार दिया।

जानकारी के अनुसार वरिन्द्र सिंह नामी यह प्रवासी मजदूर गुरुवार देर रात मोहल्ला रूप नगर के पास के खेतों में शौच के लिए गया था। मृतक के परिवार के सदस्य रात भर उसका इंतजार करते रहे, परंतु वह वापस नहीं आया। शुक्रवार सुबह लोगों ने रूप नगर के पास के एक कच्चे रास्ते पर एक लाश पड़ी देखी, इसकी सूचना पूर्व पार्षद जसपाल सिंह और भोगपुर पुलिस को दी गई।  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश की शिनाख्त करवाई। इस दौरान मृतक के परिवार के सदस्यों ने लाश की पहचान वरिन्द्र सिंह पुत्र बाबू अदाला सिंह के तौर पर की। पहली नजर में ही लोगों और पुलिस को समझ आ गया कि उसकी मौत आवारा कुत्तों के नोचने से हुई है। थानेदार करनैल सिंह ने बताया है कि इस प्रवासी मजदूर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।वहीं, नगर कौंसिल के ई.ओ. राम जीत का कहना है कि कुत्तों की नसबंदी के लिए जल्द टैंडर निकाले जा रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!