Edited By swetha,Updated: 05 Dec, 2019 04:11 PM
जालंधर पुलिस ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ''शक्ति मोबाइल एप्प'' की जानकारी देने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया।
जालंधर(सुधीर): जालंधर पुलिस ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 'शक्ति मोबाइल एप्प' की जानकारी देने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया।
पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यशाला के दौरान, पुलिस आयुक्त श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए मोबाइल एप्प बनाई गई है। महिलाओं को अपने फोन में इस एप्प को डाउनलोड करना होगा। इस एप्प के जरिए सिर्फ एक 'हैल्प' विकल्प दबाकर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस एप्प के जरिए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोका जा सकता है।