श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की दूसरी बैठक शिवबाड़ी मन्दिर में आज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Feb, 2020 09:56 AM

second meeting of sri ram navami utsav committee today

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने.....

जालंधर(पांडे): श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की दूसरी बैठक 28 फरवरी सायं 6.30 बजे शिवबाड़ी मन्दिर मखदूमपुरा में आयोजित की जा रही है।

कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा के मुताबिक बैठक में प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान ज्योति शर्मा एंड पार्टी करेगी। बैठक में समय पर पहुंचने वाले राम भक्तों में पंक्चुलिटी ड्रॉ, लक्की ड्रॉ तथा माता वैष्णो देवी यात्रा का हैलीकॉप्टर टिकट बम्पर ड्रॉ के तहत निकाला जाएगा। 

बैठक में शामिल होने वाले राम भक्तों का मैडीकल चैकअप माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। बैठक में सदस्यता नवीकरण तथा नए सदस्य बनाने के लिए काऊंटर भी लगाया जाएगा। मन्दिर के प्रधान विशेषर शर्मा तथा सुनील शर्मा ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां सम्पूर्ण हो चुकी हैं। बैठक के समापन के बाद राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!