संतोखपुरा व बाबा दीप सिंह नगर में घुस आए सांभर

Edited By swetha,Updated: 07 Dec, 2019 09:26 AM

sambhar entered santokhpura and baba deep singh nagar

मौसम के बदलाव के कारण रिहायशी इलाकों में सांभर आने का सिलसिला जारी है।

जालंधर(वरुण): मौसम के बदलाव के कारण रिहायशी इलाकों में सांभर आने का सिलसिला जारी है। सुबह संतोखपुरा व बाबा दीप सिंह नगर के पास 2 सांभर आ गए जिसकी सूचना जंगलात विभाग को दी गई और विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों सांभरों को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.30 बजे संतोखपुरा से लोगों ने वन विभाग को सांभर देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद विभाग से कर्मचारी प्रदीप शर्मा व उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। सांभर संतोखपुरा के एक प्लाट में था। 20 मिनट में वन विभाग कर्मचारियों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया लेकिन सुबह 10 बजे बाबा दीप सिंह नगर में भी सांभर घुस आया। लोगों को देखकर सांभर घबरा गया और गलियों में भागने लगा। इसकी सूचना मोहल्ला निवासियों ने वन विभाग को दिया। मौके पर आई जंगलात विभाग की टीम ने जाल बिछाया मगर एक घंटा सांभर के पीछे भागने पर वह चुंगल में नहीं आया। देखते ही देखते सांभर वहां से भाग निकला फिर शाम बुलंदपुर कोल्ड स्टोर के पास उसे देखा गया। जंगलात विभाग की टीम दोबारा वहां पहुंची और आधे घंटे बाद सांभर को काबू कर दोनों सांभर देर रात चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!