तेजधार हथियारों की नोक पर धोबी से लूटी नकदी

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2018 11:53 AM

robbery

फैस्टीवल सीजन दौरान कमिश्नरेट पुलिस की ढीली कारगुजारी की पोल खोलते हुए बेखौफ लुटेरों ने कपूरथला रोड पर तेजधार हथियारों की नोक पर धोबी से हजारोंरुपए की नकदी लूट ली।

जालंधर (सुधीर): फैस्टीवल सीजन दौरान कमिश्नरेट पुलिस की ढीली कारगुजारी की पोल खोलते हुए बेखौफ लुटेरों ने कपूरथला रोड पर तेजधार हथियारों की नोक पर धोबी से हजारोंरुपए की नकदी लूट ली। 

घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ लुटेरे घटनास्थल से फरार हो गए। घटना का शिकार हुए नरेश कुमार निवासी चरणजीतपुरा ने बताया कि वह चरणजीतपुरा व थाना नं. 2 के पास ही कपड़े प्रैस करता है व आज रात वह कपूरथला रोड पर स्थित गांधी वनिता आश्रम के पास साइकिल से घर लौट रहा था कि तभी मोटरसाइकिल सवार & लुटेरों ने उसे घेर लिया तथा उसकी जेब से करीब 19 हजार की नकदी लूट ली व फरार हो गए। 

नरेश ने बताया कि उसने घर की किस्त देनी थी जिस कारण वह अपने किसी जानकार सेरुपए लेकर लौट रहा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!