Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 09:45 AM
श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 25 मार्च को श्री राम चौक से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव पर विश्व प्रसिद्ध निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को...
जालंधर (पांडे): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 25 मार्च को श्री राम चौक से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव पर विश्व प्रसिद्ध निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से प्रभातफेरी शृंखला के तहत कमेटी द्वारा चौथी प्रभातफेरी ठाकुर मंदिर चीमा चौक, शिव विहार से बैंक कालोनी तक राजेश वर्मा के प्रयास तथा बैंक कालोनी उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग से निकाली गई, जो नगर की विभिन्न गलियों से होती हुई बैंक कालोनी में सम्पन्न हुई। इस मौके पर भारी संख्या में प्रभु राम भक्त शामिल हुए।
प्रभातफेरी में शामिल हुए राम भक्त
इस मौके पर प्रभातफेरी में मुख्य रूप से श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों में योग गुरु वीरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक खन्ना, मनोहर लाल महाजन, बलराज ठाकुर, यशपाल सफरी, अश्विनी दीवान, नीरू कपूर, जगजीत सिंह, नीलम शर्मा, निशा भल्ला, अंजू तिवारी, अश्विनी कुमार, राजेन्द्र वासदेव, गोपाल शर्मा, प्रवीन कोहली, प्रशांत गंभीर, नरेन्द्र शर्मा, राज कुमार घई, अश्विनी बावा, विशु, हनी कम्बोज, अजय, मुकुल घई, विक्की घई, मट्टू शर्मा, मनबीर सिंह, सुनील भल्ला, दीपू गांधी, रमन मूर्ति, राम कत्याल, शक्ति सभ्रवाल, राजू सभ्रवाल, तरलोचन सिंह भसीन, संजय जोशी, रविंद्र कुमार धवन, सुनील मल्होत्रा, सुनील चावला, रवि छाबड़ा, करण कुमार बांसल, योगेश गुप्ता, प्रशांत गंभीर सहित भारी संख्या में इलाका निवासी तथा राम भक्त शामिल हुए।