झोलाछाप डाक्टर नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2019 08:38 AM

police arrest 1 with drug pills

थाना महितपुर की पुलिस ने एक ऐसे झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार किया है, जोकि गांव में क्लीनिक खोल कर नशे की गोलियां सप्लाई करने का काम कर रहा था।

जालंधर(शौरी): थाना महितपुर की पुलिस ने एक ऐसे झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार किया है, जोकि गांव में क्लीनिक खोल कर नशे की गोलियां सप्लाई करने का काम कर रहा था। थाना महितपुर के एस.एच.ओ. लखवीर सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर सुरिंद्र सिंह ने गश्त के दौरान बलजिंद्र सिंह उर्फ ङ्क्षबदा पुत्र मोहन सिंह निवासी उमरेवाल महितपुर से 370 नशीली गोलियां बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी क्लीनिक की आड़ में नशे बेचने का काम कर रहा था और इसके पास कोई डिग्री तक नहीं है। आरोपी को गांव में ही एक व्यक्ति, जोकि होलसेल में भुज्जिया सप्लाई करने गांव मेंं आता था, भुज्जिया की आड़ में नशीली गोलियां सप्लाई करता था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!