रातों-रात चोरों ने गोदाम को बनाया निशाना, लाखों का सामान किया चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Jan, 2020 04:09 PM

overnight thieves targeted warehouse stolen goods

जालंधर के सैंट्रल टाऊन में एक गोदाम में चोर रातों-रात हाथ साफ कर गए।

जालंधर(सोनू): जालंधर के सैंट्रल टाऊन में एक गोदाम में चोर रातों-रात हाथ साफ कर गए। इस वारदात का पता आज उस समय चला जब मकान मालिकों द्वारा गोदाम को खोला गया। 
PunjabKesari, Overnight thieves targeted warehouse, stolen goods
जानकारी के अनुसार फगवाड़ा गेट स्थित स्काइलाइन एंटरप्राइज के मालिक हरप्रीत सिंह पुत्र जगदीश पाल निवासी सैंट्रल टाऊन ने बताया कि घर के पास ही उनका एक गोदाम है। उन्होंने बताया कि वह लुधियाना किसी रिश्तेदार के घर शादी में गए हुए थे और रविवार को वापस लौटे। उन्होंने बताया कि करीब 5 चोर 25 जनवरी की रात 1.30 बजे के करीब गोदाम में ताले तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और रात 2 बज कर 7 मिनट पर रेहड़ी पर कुछ सामान डाल कर ले गए। फिर दोबारा 3 बज कर 1 मिनट पर आए और 3 बज कर 7 मिनट पर दूसरी बार सामान ले गए। इससे साफ हो जाता है कि चोरी किसी जानकार ने ही की होगी। चोरी की यह सारी वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।
PunjabKesari, Overnight thieves targeted warehouse, stolen goods
चोर गोदाम से गीजर, ए.सी. की पाइपें तथा अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सी.सी.टी.वी. के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिकों के मुताबिक चोर करीब ढाई लाख का सामान चोरी करके ले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!