9 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
नरेश डोगरा, अमरीक सिंह पवार व अरुण सैनी ने संभाला डी.सी.पी. का चार्ज
Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Sep, 2019 10:51 AM
पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई तबादलों की सूची के चलते आज नरेश डोगरा (डी.सी.पी. लॉ एंड ऑर्डर), अमरीक सिंह पवार डी.सी.पी. (इन्वैस्टीगेशन) व अरुण सैनी ने डी.सी.पी. हैडक्वार्टर का चार्ज संभाला।
जालंधर(सुधीर): पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई तबादलों की सूची के चलते आज नरेश डोगरा (डी.सी.पी. लॉ एंड ऑर्डर), अमरीक सिंह पवार डी.सी.पी. (इन्वैस्टीगेशन) व अरुण सैनी ने डी.सी.पी. हैडक्वार्टर का चार्ज संभाला। चार्ज संभालने से पहले पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सभी नए अधिकारियों के साथ करीब 1 घंटे तक शहर में लॉ एंड ऑर्डर को यकीनी बनाने व सोढल मेले में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मीटिंग की। इसके बाद तीनों अधिकारियों ने चार्ज संभाला। इसके साथ ही गुरमीत सिंह को अब डी.सी.पी. (पी.बी.आई.) का चार्ज सौंपा गया है। वहीं अब जालंधर कमिश्नरेट सिस्टम में कुल 4 डी.सी.पी. (नरेश डोगरा, अमरीक सिंह पवार, अरुण सैनी व गुरमीत सिंह) तैनात रहेंगे। कमिश्नरेट सिस्टम में आने वाली शिकायतों व अन्य काम की जिम्मेदारी अब एक डी.सी.पी. के हाथ में नहीं, बल्कि 4 डी.सी.पी. को बांट कर सौंपी जाएगी। चारों डी.सी.पी. पुलिस कमिश्नर गुरमीत सिंह भुल्लर के सुपरविजन में काम कर उन्हें शिकायतों व अन्य काम संबंधी रिपोर्ट करेंगे। शहर में एक साथ आए 3 नए डी.सी.पी. कमिश्नर दफ्तर में अपने कमरों को देखते दिखे। इसके बाद डी.सी.पी. नरेश डोगरा को तीसरी मंजिल, अमरीक सिंह पवार को दूसरी मंजिल, गुरमीत सिंह को पहली मंजिल से ग्राऊंड फ्लोर में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के सामने तथा अरुण सैनी को पहली मंजिल पर नए दफ्तर सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि नरेश डोगरा इससे पहले जालंधर में बतौर ए.सी.पी. सैंट्रल व बाद में ए.डी.सी.पी. सिटी-1 के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह फिल्लौर एकैडमी में बतौर कमांडेंट और बाद में जालंधर के पी.ए.पी. में 27 बटालियन में बतौर कमांडेंट थे। ‘पंजाब केसरी’ से विशेष बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि जालंधर से उनका पुराना नाता है और जालंधर शहर उनके लिए नया नहीं है। उन्हें बेहद खुशी है कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें डी.सी.पी. लॉ एंड ऑर्डर का जालंधर में ही कार्यभार सौंपा गया है तथा उन्हें शहरवासियों की दोबारा सेवा करने का अवसर मिला है। वहीं डी.सी.पी. अमरीक सिंह पवार का भी जालंधर से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह जालंधर में बतौर ए.डी.सी.पी. सिटी-2 के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्हें पदोन्नत कर डी.सी.पी. अमृतसर भी लगाया गया था। अरुण सैनी को चंडीगढ़ से जालंधर तबदील किया गया, जबकि गुरमीत सिंह पहले भी जालंधर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चारों अधिकारियों ने चार्ज संभालते ही अपना कार्य शुरू कर दिया, जिसके साथ पुलिस कमिश्नर ने नए अधिकारियों को मीटिंग के बाद बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी व मेहनत से काम करने की प्रेरणा दी।
USD $
25/06/2026 22:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से मन में चल रही किसी उलझन का समाधान मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर कोई नया वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के चलते आज किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा बाद में हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार में कोई नई दिशा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में आ रही परेशानियों से निजात पाने में दोस्त मदद कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बना...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज बातचीत से खत्म हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत रहेगी। परिवार के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। साझेदारी का व्यापार करने वालों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु आ...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes