श्रीमती स्वदेश चोपड़ा एक महान विभूति थीं: योगगुरु वीरेन्द्र शर्मा

Edited By Vaneet,Updated: 08 Jul, 2020 10:32 AM

mrs swadesh chopra

लाल केसरी सेवा समिति एवं केसरी साहित्य संगम द्वारा सेवा, स्नेह एवं दया की प्रतिमा श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी ...

जालंधर(महेश): लाल केसरी सेवा समिति एवं केसरी साहित्य संगम द्वारा सेवा, स्नेह एवं दया की प्रतिमा श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जनता मन्दिर पक्का बाग में यशपाल सिंह धीमान तथा सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टैंस रखते हुए इस आयोजन में समिति के प्रधान योग गुरू वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि श्रीमती स्वदेश चोपड़ा एक महान विभूतिथी, वह बहुत ही परोपकारी व गुणों की धनी थी। वह सभी को प्यार करती थी। 

समिति के मुख्य संचालक जोगिन्द्र कृष्ण शर्मा ने कहा कि श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी आज भी समाज के लोगों में एक दीए की भांति जगते हुए विराजमान हैं। महासचिव सुनील कपूर ने कहा कि श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी के जाने से जितना नुक्सान पंजाब केसरी परिवार को हुआ है, उतना ही नुक्सान समाज को भी हुआ है जो कि कभी पूरा नहीं हो सकेगा। 

इस मौके पर जय देव मल्होत्रा, कौंसलर पति अनूप पाठक, सुमेश आनंद, भरत अरोड़ा, जी.एस. सैनी, देेवेन्द्र कोहली, एम.एल, नाहर, जितेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, संदीप खोसला,  भूपेश सुगंध, राम लुभाया मेहता, पवन कुमार भोंडी, रमेश ग्रेवाल, पंकज सोनी, हरीश शर्मा, मोहिन्द्र ठुकराल, वीरेन्द्र शर्मा बैंक वाले, चमन लाल शर्मा, के.बी. श्रीधर, सुशील पाठक, अभि, मनु शर्मा तथा गुलशन ने भी श्रीमती स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धासुमन अॢपत किए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!