धन्नोवाली-दकोहा सड़क का नींव पत्थर रखा, खर्च होंगे 11.80 लाख रुपए

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2019 09:04 AM

mp santokh chaudhary foundation of dhanowali dakoha road

सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण पर 27 लाख की राशि का भुगतान किया गया है।

जालंधर(धवन): कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह ने धन्नौवाली से दकोहा को जाने वाली संपर्क सड़क पर विशेष मुरम्मत करवाने का नींव पत्थर रखते हुए कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार विकास की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। आने वाले दिनों में और विकास प्रोजैक्टों को शुरू किया जाएगा। उनके साथ कांग्रेस विधायक राजिन्द्र बेरी भी थे। यह प्रोजैक्ट पंजाब लोक निर्माण विभाग द्वारा 11.80 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। 

सांसद चौधरी ने कहा कि जालंधर के सर्वपक्षीय विकास के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं तथा जालंधर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयत्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों, स्वास्थ्य व सड़कों की तरफ पंजाब सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि धन्नौवाली गांव में वेस्ट वाटर डिस्पोजल सिस्टम 76 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया गया है तथा भूमि अधिग्रहण के लिए 27 लाख की राशि का भुगतान किया गया है। 

उन्होंने इस अवसर पर एम.पी. फंड से गांव धन्नौवाली के लिए 2 ग्रांटों का ऐलान किया। उन्होंने बाऊंड्री वाल के लिए 5 लाख तथा ओपन जिम हेतु 2 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया। कांग्रेस विधायक राजिन्द्र बेरी ने सांसद संतोख चौधरी का नींव पत्थर रखने के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को भारी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद मंदीप जस्सल, जगदीश गग व अन्य भी मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!