मोटरसाइकिल पर अवैध शराब की सप्लाई देने वाला तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 29 May, 2020 05:34 PM

liquor smuggler arrested

मोटरसाइकिल पर शराब की बोरी रख सप्लाई देने जा रहे शराब तस्कर को थाना मकसूदा...........

जालंधर (रमन): मोटरसाइकिल पर शराब की बोरी रख सप्लाई देने जा रहे शराब तस्कर को थाना मकसूदा की पुलिस ने काबू किया है जिससे 24 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना मकसूदां के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत कबूलपुर से नंगल सलेमपुर की तरफ गश्त कर रहे थे, इस दौरान उक्त मोटरसाइकिल सवार गांव कबूलपुर से नंगल सलेमपुर के श्मशान घाट की तरफ से जा रहा था, जिसको शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसकी मोटरसाइकिल के ऊपर रखी प्लास्टिक की बोरी में से 24 बोतल नाजायज शराब बरामद हुईं। काबू किए तसकर की पहचान सुखविंदर सिंह  उर्फ सुखा पुत्र वीर सिंह निवासी गांव नंगल सलेमपुर के रूप में हुई है।  पुलिस ने  सूखे के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि वहलाक डाऊन के दौरान शराब कहां से लेकर आया और किसे देने जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!